फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिलेवासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर आज मिलेगी भरपूर बिजली
विज्ञापन

- अधिशासी अभियंता ने बैठक कर कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिलेवासियों को बुधवार को दीपावली के मद्देनजर बिजली संबंधी समस्या से परेशानी नहीं होगी। समूचे क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है। जन सुविधा केंद्र पर भी कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे।
बिजली निगम के अफसरों ने प्रकाश के पर्व दीपावली पर जिले वासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति दिलाने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने एसडीओ व अवर अभियंताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बिजलीघर पर अवर अभियंता समेत तीन कर्मचारी हर दशा में मौजूद रहेंगे। शिकायत मिलते ही तत्काल समस्या का निस्तारण कराया जाए। दिल्ली रोड स्थित जन सुविधा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र की हर बिजली संबंधी समस्या पर इस केंद्र के कर्मचारी नजर रखेंगे। अव्यवस्था होने पर कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें