गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी युवक से शेयर बाजार में रुपये लगाने के नाम पर ठगों ने 5.15 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला निवासी शुभम रस्तोगी ने तहरीर में उल्लेख किया है कि युवक ने मई माह में सोशल मीडिया के ग्रुप में उन्हें जोड़ लिया, जिस ग्रुप में कई अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। पीड़ित का कहना है कि ग्रुप में जोड़ने के बाद उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने पर उसके फायदे बताए गए। ग्रुप का संचालन कर रहे युवक ने उनसे भी शेयर बाजार में पैसा लगाने पर अच्छा मुनाफा दिलाने की बात की। आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने निवेश करना शुरू कर दिया। पहले उसे निवेश किया, तो मुनाफे के साथ पैसा वापस मिल गया, जिससे उन्हें आरोपी पर विश्वास हो गया। इसके बाद उन्होंने कई बार में पांच लाख 15 हजार रुपये जमा करा दिए, लेकिन मुनाफा तो दूर लगाई गई रकम भी नहीं मिली। इस बारे में जब उसने ग्रुप के संचालक से वार्ता की, तो आरोपी ने वह नंबर ही बंद कर दिया, इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कराई जाएगी।
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद