फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी वोटिंग, मतगणना आज

Mon, 21 Mar 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हापुड़ एसएसवी पीजी काॅलेज में श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में वोट मांगते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीशिक्षा प्रसार समिति की प्रबंध समिति के चुनाव में रविवार को एसएसवी पीजी कॉलेज में बने आठ बूथों पर 80 फीसदी मतदान हुआ। दोनों गुटों के समर्थक वोटरों को लुभाने में लगे रहे। मतदान सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतगणना सोमवार को होगी।
विज्ञापन


एसएसवी पीजी और इंटर कॉलेज का संचालन करने वाली श्री शिक्षा प्रसार समिति की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। मतदान स्थल एसएसवी पीजी कॉलेज का पुस्तकालय परिसर था।

सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रही। चुनाव अधिकारी डा. राजेड्डद्र कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे तक आठ बूथों पर 1265 मतदाताओं में से 1012 ने मत डाले।
विज्ञापन


व्हीलचेयर की थी व्यवस्था
श्री शिक्षा प्रसार समिति की प्रबंध समिति के चुनाव में चलने में असमर्थ लोगों की सहूलियत के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई। कालेज कर्मी ऐसे मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाने में मद्द करते नजर आए।

आखिर तक वोटरों को लुभाया
चुनाव के मद्देनजर दोनों गुटों के समर्थक वोटरों को लुभाने के प्रयास में जुटे रहे। मतदान स्थल तक जाने वाली बेरिकेटिंग के दोनों ओर समर्थक डटे रहे। मतदाताओं को पहचान पत्र दिखाने पर मत डालने की अनुमति दी गई। हालांकि सभी मतदाता अपने पहचान पत्र लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें