फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: परिवहन विभाग की 44 सेवाएं हुई ऑनलाइन

Sun, 19 Jan 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। परिवहन विभाग से जुड़ी 44 सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। अब लोगों को अपने कामों के लिए एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। आवेदक घर बैठे अपना आवेदन व भुगतान कर सकते हैं। इससे आवेदकों को लिखा-पढ़ी व दलालों के चंगुल से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि सारथी पोर्टल की 25, वाहन पोर्टल की 11 व परमिट की 8 सेवाएं आम जनमानस को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से लाइव की जा चुकी हैं। ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य सेवाओं के लिए लोगों को कार्यालय आना पड़ता था। लोगों का काफी इंतजार भी करना पड़ता था। लेकिन अब ये सभी सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। लोग अपने मोबाइल से भी संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।



वाहन पोर्टल की ये हैं 11 सेवाएं -

वाहन पोर्टल पर मोटर वाहन के पंजीयन, पूरी तरह से निर्मित बॉडी वाले वाहन, मोटर वाहन का पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीकरण प्रमाणपत्र में पता बदलने, किराया खरीद करार की अनुशंसा, किराया खरीद करार की समाप्ति, डुप्लीकेट पंजीयन प्रमाणपत्र जारी करने, शुल्क देकर आरसी विवरण देखने, परिवहन सेवाओं में मोबाइल फोन नंबर अपडेट करने, डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने व अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें