हापुड़। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में अब एक फरवरी से शुरू होंगी। जेईई मेंस परीक्षाओं के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू होनी थीं। इन परीक्षाओं को लेकर छात्र प्रोजेक्ट तैयार करने में जुट गए हैं।
फरवरी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जिसे लेकर जिले में 40 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की ओर से हापुड़ को पहले चरण में ही शामिल किया गया था। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि 23 जनवरी से 31 जनवरी के बीच रखी गई थी। लेकिन अब इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। जेईई मेन्स परीक्षा 22 से 31 जनवरी तक चलेंगी जिस कारण प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि में बदलाव हुआ है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण की परीक्षाएं अब एक फरवरी से आठ फरवरी तक होंगी, जिसमें हापुड़ को शामिल किया गया है।
24 फरवरी से होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं-
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। इसका कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। परीक्षाएं 12 दिन के अंदर ही खत्म होंगी। जिले में परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए कुल 40 केंद्र बनाए गए हैं।
सीबीएसई की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जारी
सीबीएसई की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जारी हैं, 21 जनवरी तक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जो इस बार काफी लंबी चलेंगी। अप्रैल महीने तक छात्रों को पेपर देने होंगे।
यूपी बोर्ड में पंजीकृत छात्र और केंद्रों की स्थिति-
* दसवीं के छात्र-14662
* 12वीं के छात्र-13862
* जिले में कुल केंद्र-40
कोट -
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में अब एक फरवरी से शुुरू होंगी। बोर्ड की ओर से कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। डॉ.विनीता, डीआईओएस।