एसपी ने ब्रजघाट चौकी को प्रभारी को हटाने की सिफारिस
हापुड़। ब्रजघाट में दबिश के पुलिस द्वारा दौरान मारपीट के मामले में एसपी ने ब्रजघाअ चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुमति मांगी है।
गौरतलब है कि ब्रजघाट में अवधूत आश्रम के स्वामी ब्रह्मस्वरूप शास्त्री ने आश्रम पर अवैध कब्जा करने और उसका ताला तोड़कर ब्रजघाट निवासी सुशील कुमार के खिलाफ करीब सात लाख रुपये का माल चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। नौ मई की शाम गढ़ पुलिस ने चोरी का माल बरामद करने के लिए दबिश दी। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच भिड़ंत हो गई थी। जिसमें पुलिस द्वारा पिटाई की जाने की वीडियो भी वायरल हुई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया मामले में ब्रजघाट चौकी प्रभारी राजीव सिंह की लापरवाही सामने आई है। जिस समय आश्रम पर कब्जा हो रहा था तो ब्रह्मस्वरूप शास्त्री ने चौकी पर दो बार सूचना दी थी, लेकिन राजीव सिंह ने कार्रवाई नहीं की। लापरवाही सामने के बाद चौकी प्रभारी को हटाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।