फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बीच आई आंधी से एचटी लाइन में फाल्ट हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच आई आंधी से एचटी लाइन में हुआ फाल्ट
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में देर शाम आई आंधी के बीच हुई बूंदाबांदी से एचटी लाइन में फाल्ट होने से करीब 6 घंटों तक गढ़ समेत आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों की सप्लाई ठप रही। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम आई आंधी के बाद बूंदाबांदी से मौसम जरूर खुशनुमा हो गया। लेकिन तभी सिंभावली के बड़े बिजलीघर से गढ़ बिजलीघर को आ रही 33 हजार की लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे गढ़ समेत आसपास के कई गांवों की बिजली सप्लाई गुल हो गई। एक्सईएन राकेश कुमार और एसडीओ हरिसिंह ने बिजली कर्मियों को रात में ही लाइन का निरीक्षण कर फाल्ट ठीक करने का निर्देश दिया। जिस पर निगम के कर्मचारी सिंभावली पहुंच गए, जिन्होंने लाइन का निरीक्षण करते हुए करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को खोज निकाला। फाल्ट को ठीक करने के बाद सप्लाई छोड़ी गई, लेकिन गढ़ कस्बे की लाइन में फाल्ट होने से सप्लाई चालू नहीं हो पाई। जिसकी सूचना पर बिजली कर्मियों ने गढ़ कस्बे की लाइन का निरीक्षण करते हुए फाल्ट को ठीक किया, तब कहीं 6 घंटों बाद रात एक बजे सप्लाई सुचारु हो पाई। एसडीओ हरिसिंह ने बताया कि बूंदाबांदी और आंधी चलने से लाइन में हुए फाल्ट से सप्लाई बाधित हुई थी, जिसे देर रात में ही सुचारु करा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें