फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों का परचम
विज्ञापन


हापुड़। सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में बेटियों ने परचम लहराया है। श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्रा चंचल गर्ग ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त कर देश में तीसरा वहीं जिला भी टॉप किया है। डीपीएस स्कूल के छात्र विभु अग्रवाल ने 97.80 फीसदी अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान व इसी विद्यालय की छात्रा अमीषा, वर्णिका और श्रीमती ब्रह्मादेवी विद्यालय की छात्रा अदिति अग्रवाल ने 97.60 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा, दीवान स्कूल के दो छात्रों ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।
सीबीएसई के इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 2442 छात्रों ने परीक्षा दी। पहले यह रिजल्ट 7 मई को आना था, लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार के रिजल्ट में बेटियों ने ही परचम लहराया है। श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्रा चंचल गर्ग ने जिला टॉप किया है, साथ ही देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले की टॉप थ्री सूची पर गौर करें तो बेटियों ने प्रथम और तीसरा स्थान प्राप्त किया। हालांकि इस बार
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम छात्रों के लिए संतोषजनक रहा। 40 फीसदी से अधिक छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने 97.50 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें