फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन न मिलने से गर्मी रुलाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन न मिलने से गर्मी रुलाएगी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पावर कारपोरेशन में बिजली क ा कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अधिकारियों का इस तरफ ध्यान नहीं है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर उपलब्ध होने के बाद भी कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।
केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीब मजदूर तबके से जुड़े परिवारों को राहत पहुंचाने के मकसद से सौभाग्य योजना चलाई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने पर उक्त योजना का क्रियान्वयन थम सा गया है।। जरूरतमंद लोग नया कनेक्शन लेने को बिजली दफ्तर के चक्कर काटते घूम रहे हैं, लेकिन कनेक्शन नहीं मिल रहा। गांव हशुपुर की एक महिला ने बताया कि करीब एक माह पहले उसने सभी औपचारिकता पूरी करते हुए नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन कई बार चक्कर काटने के बाद भी उसे कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। महिला का कहना है कि वह जब भी बिजली दफ्तर जाती है तो कर्मचारी हर बार जेई के आने पर कनेक्शन मिलने की बात कहकर उसे टरका देते हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन राकेश कुमार का कहना है कि संबंधित जेई की मांग के आधार पर उन्हें मीटर मुहैया कराए जाएंगे, इसलिए नए कनेक्शन देने में अगर कोई भी आनाकानी की जा रही है तो उसकी जांच कराकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें