फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड से हमला कर मैकेनिक को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉड से हमला कर मैकेनिक को किया घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। रोडवेज डिपो में मैकेनिक और सफाई कर्मी के बीच हुए विवाद हुआ। इसमें सफाई कर्मी ने राड से हमला कर मैकेनिक को घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी कासिम ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है, जिसका कहना है कि उसका भाई आसिफ गढ़ रोडवेज डिपो में मैकेनिक का काम करता है। शनिवार की सुबह काम करने के दौरान किसी बात को लेकर उसका सफाई कर्मी जितेंद्र से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद जितेंद्र ने आसिफ के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद जितेंद्र के दो साथी गौरव और अमन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने आसिफ पर लोहे की राड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हंगामा होने पर लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हो स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। कासिम ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सफाई कर्मी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें