फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दंपति समेत सात घायल हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दंपति समेत सात घायल हुए
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सड़क हादसों में दंपति समेत सात लोग घायल हो गए, जिनमें हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दो को मेरठ रेफर कर दिया है।
गढ़ के स्याना चौपला पर शनिवार की रात करीब दस बजे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डग्गामार जीप ने कार को साइड मार दी, जिससे कार चला रहा शमीम और पास वाली सीट पर बैठी उसकी पत्नी शाइस्ता घायल हो गई, जो दिल्ली से बरेली अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

दूसरी घटना रविवार की सुबह करीब सात बजे गांव अल्लाबख्शपुर के सामने हुई, जहां तेज रफ्तार में जा रहे कैंटर ने बाइक को पीछे से साइड मार दी, जिससे बाइक चला रहा नितिन और पीछे बैठा उसका चचेरा भाई गौरव निवासी गाजियाबाद घायल हो गए, जो बहन के लिए लड़का देखने के लिए जा रहे थे। एक अन्य घटना नेशनल हाईवे पर गांव अठसैनी के पास हुई, जिसमें कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार चला रहा दीपक, सर्वेश और महेंद्र निवासी दिल्ली घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों की मदद से अलग-अलग नर्सिंग होमों में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गौरव और सर्वेश को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें