फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में बड़ों को पीटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में बड़ों को पीटा, तीन घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव रतूपुरा में खेलने के दौरान दो बच्चों में विवाद हो गया। एक बच्चे के परिजनों ने घर में घुसकर दूसरे के परिजनों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी शिवम ने रविवार को थाने में तहरीर दी है, जिसका कहना है कि उसका भतीजा दोपहर के समय पड़ोसी के बच्चे के साथ गली में खेल रहा था। इसी दौरान दोनों बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शिवम ने बताया कि बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी भाभी बबीता ने दोनों को एक-एक थप्पड़ जड़ दिया, जिसकी शिकायत दूसरे बच्चे ने अपने परिजनों से कर दी। शिवम का आरोप है कि कुछ ही देर बाद पड़ोसी उसके घर में घुस गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई मुकेश, भाभी बबीता और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें