फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश कम होने से किसानों को सता रही चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश कम होने से किसानों को सता रही चिंता
विज्ञापन


हापुड़। इस बार अच्छे मानसून की घोषणा के बावजूद सीजन में मूसलाधार बारिश के लिए लोग तरस गए हैं। एक दो तेज बारिश जरूर हुई, लेकिन अभी तक क्षेत्र के लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश कम होने से धान के किसानों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। किसानों को इस बार भी उत्पादन घटने का खतरा नजर आ रहा है।
जनपद में अच्छे मानसून की आस लगाए लोगों को जुलाई माह में हुई बारिश ने निराश किया है। पिछले दो दिनों में मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की उम्मीद जताई थी, लेकिन इसके बावजूद दमदार मानसूनी बारिश नहीं हुई। मानसून सीजन में मूसलाधार बारिश के लिए लोग तरस गए हैं। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है। जबकि इस बार धान किसानों ने उत्साहित होकर बढ़ चढ़कर धान की रोपाई की थी। कृषि अधिकारियों के अनुसार इस बार पिछली साल की अपेक्षा अधिक धान की रोपाई हुई है।
विज्ञापन

किसानों की मानें तो पिछले कई वर्षों से किसानों की फसलों के अनुकूल मौसम नहीं हो रहा है। कभी बिन मौसम बारिश होती है तो कभी ओलावृष्टि हो जाती है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हो रहा है। इस बार अच्छी बारिश की संभावना से धान की रोपाई की है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शिव कुमार का कहना है कि इस समय सभी फसलें वर्षा ऋतु की हैं। कम बारिश होने का फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। फसलों की बढ़वार रुक जाएगी तो पैदावार भी कम होगी। धान की फसल में हर समय नमी बनी होनी चाहिए, लेकिन बारिश कम होने से इसमें रोग लग सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें