फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और पुलिया क्षतिग्रस्त, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क और पुलिया क्षतिग्रस्त, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पालिक क्षेत्र के मोहल्ला जमीदारान मुस्लमान में सीवेज लाइन डाले जाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों और पुलिया (स्लैब) की हालत बदतर होती जा रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पालिका सभासद ने सीएम को पत्र भेजकर जल निगम के जेई और एई पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गढ़ पालिका के वार्ड 20 मोहल्ला जमीदारान मुस्लमान के सभासद डॉ. शमशाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। बताया है कि उनका वार्ड मुस्लिम बाहुल्य है। सीवेज लाइन निर्माण कार्य के दौरान जल निगम के ठेकेदार ने तोड़ी गई सड़कों और पुलिया की मरम्मत करा दी। सभासद का आरोप है कि मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते मरम्मत के चंद दिनों बाद की सड़क और नालों पर डाली गई स्लैब टूट गईं। इसके चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं बरसात और घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी क्षतिग्रस्त सड़कों में भर रहा है। इससे गंदगी, बदबू और मच्छर पनप रहे है और संक्रामक बीमारियों फैलने लगी हैं। सभासद ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उन्होंने जल निगम के एई आशुतोष यादव और जेई शिवकुमार को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने दोनों अधिकारियों पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जल निगम के एई आशुतोष यादव का कहना है कि सभासद द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। सीवेज लाइन के लिए ठेकेदार द्वारा तोड़ी जा रही सभी सड़कों और नालियों की मरम्मत कराई जा रही है। जिन स्थानों पर काम बाकी है, वहां भी जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें