फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 44 हजार परिवारों को स्वास्थ्य बीमा की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 44 हजार परिवारों को स्वास्थ्य बीमा की सौगात
विज्ञापन


हापुड़। आर्थिक रूप से कमजोर जिले के 44 हजार परिवार अब स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सकेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत इन परिवारों का पांच लाख रुपये तक निशुल्क स्वास्थ्य बीमा होगा। केंद्र सरकार ने सूची पर फाइनल मोहर लगा दी है। जिले की तीन नगर पालिका व एक नगर पंचायत में 94 बैठक कर पात्रों को कार्ड मुहैया कराने के निर्देश मिले हैं। कार्ड वितरण का कार्य रविवार से हापुड़ शहर में शुरू हो गया।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सदस्य सिर्फ इसलिए बेमौत मर जाते हैं, क्योंकि उनके पास इलाज कराने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे लोगों को स्वास्थ्य बीमा की बड़ी सौगात देने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत जिले में शहरी क्षेत्र के 15 हजार व ग्रामीण अंचल के 29 हजार पात्रों को चयनित किया गया है। यह सूची केंद्र सरकार ने ही तैयार कराई है, जिस पर फाइनल मोहर भी लग चुकी है।
विज्ञापन

पात्रों तक इसकी जानकारी व कार्ड पहुंचाने के लिए जिले में बैठकों का दौर शुरू होगा। पिलखुवा नगर पालिका में 25, गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका में 24, हापुड़ नगर पालिका में 36, बाबूगढ़ नगर पंचायत में 9 बैठक आयोजित होंगी। इन बैठकों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य बीमा की पूरी जानकारी दी जाएगी।
परिवार के सदस्यों को मिल सकेगा बेहतर इलाज
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत चयनित प्रत्येक परिवार को सलाना पांच लाख रुपये तक का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। यदि कोई मरीज बीमार होता है तो निजी अस्पताल में वह आसानी से उपचार करा सकेगा। उसके उपचार पर खर्च होेने वाले अधिकतम 5 लाख रुपये तक सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वेदप्रकाश ने बताया कि जिले के 44 हजार पात्रों की सूची सरकार से मिल चुकी है। इन परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। इस संबंध में निर्धारित बैठकें शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें