फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर लें इंतजाम, 21 मार्च को 5 घंटा बंद रहेंगे 8 बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
कर लें इंतजाम, कल 5 घंटा बंद रहेंगे 8 बिजलीघर
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ स्थित 132केवी क्षमता के बिजलीघर से जुड़े 8 सब स्टेशन के हजारों उपभोक्ताओं को बुधवार को बिजली किल्लत से जूझना पड़ेगा। पावर कारपोरेशन के ट्रांसमिशन विभाग की ओर से बाबूगढ़ बिजलीघर को आनंद विहार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

बाबूगढ़ स्थित 132केवी क्षमता के बिजलीघर को आपूर्ति सिंभावली बिजलीघर से दी जाती है। जहां से बाबूगढ़ कैंट, पटना मुरादपुर, लालपुर, रामपुर रोड, काकोड़ी समेत आठ सब स्टेशन को आपूर्ति मिलती है। अधिक लोड होने के कारण अक्सर सिंभावली बिजलीघर में फाल्ट होता रहता है, इससे हजारों लोगों को मिलने वाली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए निगम के अधिकारियों ने बाबूगढ़ बिजलीघर को आनंद विहार स्थित 220 केवी क्षमता के बिजलीघर से जोडने का निर्णय लिया है। 21 मार्च को सुबह 11.30 बजे से यह कार्य शुरू होगा। इसके चलते शाम 4.30 बजे तक एक दर्जन मोहल्ले व लगभग 70 गांवों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसलिए कटौती के दौरान पानी की किल्लत तथा दैनिक कार्य प्रभावित न हों. लोग अपना जरूरी कार्य निपटा लें। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन वीएस गुप्ता ने बताया कि गर्मियों में लोगों को फाल्ट आदि से बिजली की समस्या न हो, इसके लिए यह कार्य किया जा रहा है। सुबह 11.30 बजे से लाइन पर कार्य शुरू होगा तथा शाम 4.30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें