फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षा से ही देश का सर्वांगीण विकास-राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला शिक्षा से ही देश का सर्वांगीण विकास : राज्यपाल
विज्ञापन


हापुड़। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि महिला शिक्षा से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। महिला और पुरुष विकास रथ के दो पहिये हैं जिनका मजबूत होना जरूरी है। राज्यपाल मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका सरस्वती विद्या मंदिर में नए भवन के शिलान्यास व सभागार के लोकार्पण के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा प्रदेश है। इसकी 22 करोड़ की आबादी है। ऐसे में प्रदेश का विकास एक चुनौती है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में पुुरुष साक्षरता 79 प्रतिशत व महिला साक्षरता 59 प्रतिशत थी। यह सारक्षता महिलाओं की भागीदारी के साथ शत प्रतिशत नहीं होती, तब तक इतनी बड़ी आबादी वाले प्रदेश का विकास संभव नहीं है। इस दिशा में प्रयासों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि नरेंद्र मोदी सरकार में देश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। एक समय था जब देश में महिलाएं केवल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रसर होती थीं, लेकिन आज पुलिस, सेना सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
इस दौरान सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश दिलीप राव देशमुख ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सबसे पहले अपनी प्रतिभा को पहचानो और सही लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूरी इच्छा शक्ति से इसकी प्राप्ति में जुट जाओ। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि देश में शिक्षा के उत्थान में शिक्षा भारती का बड़ा योगदान है।
कार्यक्रम अध्यक्ष व विद्या भारती की अखिल भारतीय संयोजिका आशा थानकी ने भी महिला शिक्षा के साथ-साथ पांच साल तक के बच्चों को संस्कारिक शिक्षा दिए जाने जोर दिया। इससे पहले राज्यपाल अपने निर्धारित समय पर हेलीकाप्टर से विद्यालय प्रांगण में बने हेलीपैड पर पहुंचे। इस दौरान स्कूल की एनसीसी कैडट्स ने गार्ड आफ ऑनर दिया। उसके बाद राज्यपाल ने सरस्वती शिशु वाटिका के नए भवन का शिलान्यास व बहुद्देशीय सभागार का उद्घाटन किया। बाल मंदिर के प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने राज्यपाल का जीवन परिचय दिया।
कार्यक्रम में शिक्षा भारती के संगठन मंत्री गोविंद चंद मोहन, अध्यक्ष राजकृपाल, महामंत्री बिजेन्द्र माहेश्वरी, विधायक विजयपाल आढ़ती, हापुड़ चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, कमलेश कुमार, अनिल अग्रवाल, हरीश मित्तल, जगदीश प्रधान, विनोद गुप्ता, संजय कृपाल, स्वाति गर्ग, प्रधानाचार्य अल्का गुप्ता, सुनील शर्मा, शिक्षा भारती के निदेशक कुलदीप कसाना, मूलंचद त्यागी, बिजेन्द्र गर्ग लोहे वाले, पूर्व विधायक गजराज सिंह, विजय गोयल, अशोक बबली, सोनू चुग, अशोक छारिया, कपिल एसएम, मनोज बाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्राओं ने जीता दिल
राज्यपाल राम नईक के आगमन पर छात्राओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। छात्रों द्वारा योग की महत्ता के साथ देवियों के नौ रूपों को बड़े ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। मैं हिंदुस्तान हूं... गीत के माध्यम से छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी की आंखें नम कर दी।
राष्ट्रगान के साथ शुरूआत, वंदेमातरम के साथ समापन
कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ की गई। जबकि समापन अवसर पर राष्ट्रगीत वंदेमातरम गाया गया। इस दौरान सभी ने अपनी सीटों से खड़े होकर इसका सम्मान किया।
विज्ञापन

समूचे मेरठ जोन के अधिकारी तैनात
राज्यपाल राम नईक के आगमन पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहे, इसके लिए समूचे मेरठ जोन से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और खुफिया तंत्र को तैनात किया गया था। हालत यह थी कि दो स्थानों पर मैटल डिटेक्टर की जांच से गुजरने के बाद ही अंदर प्रवेश किया जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें