फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोती कालोनी में जातीय संघर्ष, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जातीय संघर्ष में मारी गोली, एक की मौत
विज्ञापन


हापुड़। मोती कालोनी में चौधरी और कुरैशी बिरादरी में संघर्ष हो गया। मारपीट, पथराव और हवाई फायरिंग की गई। दो गोलियां लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मोती कालोनी निवासी सैयद का पुत्र कासिम ट्रक को बैक कर रहा था। ट्रक का पहिया खाली प्लाट में जाने को लेकर नदीम पक्ष ने विरोध किया। सैयद कुरैशी, जबकि नदीम चौधरी बिरादरी से है। दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। नदीम पक्ष के गुफरान, शहजाद कई लोगों के साथ सैयद के घर पहुंचे और पथराव कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया। घर में रखे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने आकर मामला शांत कराया। शाम के समय दोनों पक्ष पुलिस चौकी पर थे। इसी दौरान गुफरान पक्ष के तीन युवकों ने कासिम के रिश्तेदार आसिफ पुत्र इलियास को दो गोलियां मार दीं। गोलियां आसिफ (25) के सीने और कंधे में लगी। उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत होने पर मोहल्ले में फिर बवाल शुरू हो गया। मारपीट में चौधरी पक्ष के मुख्तियार, अंसार, नदीम और आजाद घायल हो गए। मुख्तियार की हालत गंभीर है। एसपी हेमंत कुटियाल ने लापरवाही बरतने पर सिकंदरगेट पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्रवीर चौहान, दरोगा अजब सिंह व दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें