फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 4 लाख बच्चे खाएंगे कृमि नाशक दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार लाख बच्चे खाएंगे कृमि नाशक दवा
विज्ञापन

- 10 फरवरी को जिलेभर में चलेगा अभियान
- स्कूलों में छात्रों को दवा खिलाना अनिवार्य, स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले के चार लाख बच्चे कृमि नाशक दवा खाएंगे। स्कूलों में बच्चों को यह दवा खिलाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य अफसरों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिले में बहुत से बच्चे पेट में कीड़े होने के कारण कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। बच्चों का सही तरीके से विकास भी न हो पाना, इस बीमारी का मुख्य कारण है। शासन ने बच्चों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 10 फरवरी को जिलेभर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन तमाम स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को यह दवा खिलाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की गणना में जिलेभर के चार लाख बच्चों को यह दवा खिलाई जानी है। इस संबंध में डीएम ने भी शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. प्रवीन शर्मा का कहना है कि 10 फरवरी को जिलेभर में यह अभियान जलाया जाएगा। चार लाख बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें