फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों के 639 पदों पर 942 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समितियों के 639 पदों पर 942 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
विज्ञापन


हापुड़। किसान सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें हापुड़ जनपद की 639 डेलीगेट पदों पर 942 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि 71 पद अभी भी रिक्त रह गए हैं। इन पर किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
एआर कॉपरेटिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रकिया शुरू की गई। इसमें सुबह से ही नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी पहुंचे और अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हापुड़ जनपद में 36 किसान सेवा सहकारी समितियां है। जिनमें प्रत्येक समिति पर नौ डेलीगेट्स चुने जाएंगे। 324 पदों के लिए 652 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं पांच पद रिक्त रह गए हैं जिन पर किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन

वहीं 35 समितियां वेतन भोगी समिति एवं अन्य प्राथमिक समिति हैं। जिनमें 315 पदों के लिए 290 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि 71 पद रिक्त रह गए हैं। इन पर किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। उन्होंने बताया कि हापुड़ की समितियों के लिए 639 पदों पर 942 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं वहीं 76 पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच एवं 23 जनवरी को नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्हों का आवंटन एवं 29 जनवरी को चुनाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें