फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमी से लौट रहे बाइक सवार की सड़क पर गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गमी से लौट रहे बाइक सवार की सड़क पर गिरने से मौत
विज्ञापन

-हाफिजपुर थाना के पास बुलंदशहर रोड पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर गमी से लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक से सड़क पर गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह खुर्जा के गांव शाहपुर निवासी सुभाष अपने छोटे भाई के साथ अपने बेटे की ससुराल गांव उपैड़ा आया था। यहां उसकी समधन की मौत हो गयी थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि दोपहर के समय वापस लौटते समय थाना हाफिजपुर के पास सुभाष ने अपने भाई से लघु शंका जाने की बात कहकर रुकने को कहा। बाइक रुकने पर वह लघु शंका के लिए चला गया। लघु शंका से वापस आने के बाद जब वह बाइक पर बैठ रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह सड़क पर जा गिरा। सिर पर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने पुलिस की मदद से उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। थाना हाफिजपुर प्रभारी रवि रत्न ने बताया कि शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें