फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के बच्चे खेलेंगे फुटबॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के बच्चे खेलेंगे फुटबाल
विज्ञापन

- 125 विद्यालय चयनित, दो-दो फुटबाल बांटने का कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। परिषदीय विद्यालयों के छात्र अब फुटबाल खेलकर अपनी प्रतिभा निखारेंगे। शासन से इन खेलों को बढ़ावा देने के निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को मिले हैं। मिशन 10 मिलियन (एमएक्सआईएम) कार्यक्रम के तहत जिले के 125 विद्यालयों में फुटबाल बांटने का कार्य शुरू हो गया है।
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को खेल भावना के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार के मिशन 10 मिलियन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 20 जिलों के प्राथमिक विद्यालयों में फुटबाल बांटने की योजना बनाई गई। इस योजना के तहत जिले के 125 विद्यालयों को चयनित कर लिया गया है। इन विद्यालयों में दो-दो फुटबॉल बांटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिन विद्यालयों में खेल के मैदान हैं, उन विद्यालयों में दो दो फुटबॉल बांटने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें