हज यात्रा के नियमों में बदलाव, आज से करें आवेदन
हापुड़। इस बार हज यात्रा के लिए हज कमेटी ने नियमों में कई बदलवा किए हैं। इस बार हज कमेटी की बजाए फार्म बांटने के लिए मॉस क्लब कैंप लगाएगा। 15 नवंबर से फार्म भरे जाएंगे।
मास क्लब के वाइस चेयरमैन और हाजियों के सेवक हाजी जाहिद ने बताया कि हज यात्रा के फार्म 15 नवंबर से भरे जाएंगे। 7 दिसंबर के बाद हज कमेटी में कोई फार्म स्वीकार नहीं होगा। फार्म के लिए जल्द हापुड़ हज तरबियती कैंप लगाया जाएगा। नये निमानुसार चौथी बार फार्म भरने वाले हाजी को भी पहली बार ही आवेदन कर्ता माना जाएगा। इस बार चार महिलाएं बगैर महरम के हज के लिए जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि रिजर्व कैटेगरी खत्म कर दी गई है। 50 साल से अधिक उम्र होने पर फार्म रिजर्व कैटेगिरी की जगह जनरल में माना जाएगा। पहले 70 साल के साथ हाजी के साथ किसी भी आयु का कोई भी सेवक जा सकता था। लेकिन इस बार सेवक की आयु को घटाकर 50 साल से कम कर दिया गई है।