फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन के बाद गंगा में डुबकी लगा रहे पांच परिजन गंगा में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डुबकी लगा रहे पांच परिजन गंगा में डूबे
विज्ञापन

बच्चे का मुंडन कराने के बाद गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब रहे दिल्ली से आए एक ही परिवार के पांच सदस्यों को नाव चलाने वाले मल्लाहों ने सकुशल बचा लिया।

दिल्ली के पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाला महेंद्र पाल सोमवार को परिजनों के साथ अपने बेटे दीपक का मुंडन संस्कार कराने ब्रजघाट आया था।

मुंडन के बाद वह परिजनों के साथ पुराने पुल के पास गंगा में स्नान करने लगा। यहां तेज बहाव की चपेट में आने से आशा, गीता, शीतल, नीरज और साक्षी गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर नाव चलाने वाले मल्लाह गणेश, काले, विनोद ने गंगा में छलांग लगा दी और सभी को जीवित बचा लिया।

गंगा विचार मंच के वैस्टर्न यूपी सह संयोजक अशोक शर्मा, जिला सह संयोजक नरेश शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष अशोक नागर, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा,

तीर्थ पुरोहित संघ प्रतिनिधि हरिशंकर शर्मा और पंडित राजकुमार लालू ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पीएसी, एनडीआरएफ टीम समेत सरकारी स्तर से गोताखोर तैनात कराने की मांग करते हुए कमिश्नर और डीएम को पत्र भेजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें