फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 40 घंटे वाद भी थाना पुलिस के खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक चोरी मामले में 40 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। पुलिस अधीक्षक ने मामले का शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए एसओजी और थाना पुलिस की टीमों को लगाया है। बैक प्रबंधक अश्वनी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे चोरों ने डूहरी गांव स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा पर धावा बोल सुरक्षा गार्ड की बंदूक, कारतूस और नोट गिनने की मशीन चोरी कर ले गए थे। चोर खिड़की तोड़कर बैंक में दाखिल हुए थे। एसपी अभिषेक वर्मा और एएसपी मुकेश मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस को घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे लेकिन, अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण पुलिस पर रात्रि गश्त के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ नीरज कुमार का कहना है कि बैंक प्रबंधक की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले का पर्दाफाश करने को थाना पुलिस के साथ एसओजी समेत चार टीमें लगी है। बैंक एवं सभी मार्गो पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के समय मोबाइल टॉवर से डाटा उठा कर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें