सिंभावली। गांव बक्सर निवासी रानी ने बताया कि उसका खाता सिंभावली में स्थित एक बैंक शाखा में है। 25 अगस्त को वह बैंक शाखा में अपनी पासबुक में एंट्री कराने के लिए गई थी। एंट्री कराने के बाद उसे पता चला कि डेबिट कार्ड के माध्यम से कई बार में उसके खाते से दो लाख 20 हजार रुपये की रकम निकाली गई है। जिसकी जानकारी मिलने पर उसने घर पहुंचकर अपना डेबिट कार्ड तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। महिला का कहना है कि किसी व्यक्ति ने उसका डेबिट कार्ड चोरी कर बैंक खाते से रकम निकली है। महिला ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।