फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिन बाद स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-एक चालू

Wed, 08 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प्लेटफार्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक पर निर्माण कार्य के चलते शहर के मॉडल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर बुधवार को 40 दिन बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। सुबह नौ बजे के बाद इस ट्रैक पर सबसे पहले इंटरसिटी एक्सप्रेस आकर रुकी।
विज्ञापन


सीमेंटेड ट्रैक निर्माण कार्य शुरू होने पर 28 अप्रैल से प्लेटफार्म नंबर एक को बंद कर दिया गया था। इस ट्रैक को पक्का बनाने का मकसद सिर्फ यह था कि ट्रैक पर होने वाली गंदगी को पानी से आसानी से साफ किया जा सके।

ऐसे में मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्मों से निकाला गया था। करीब 40 दिन बाद बुधवार को इस ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है। सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर बरेली से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पहुंची।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों का निर्देश था कि जल्द से जल्द बंद पड़े प्लेटफार्म को शुरू किया जाए। क्योंकि इसके शुरू नहीं होने से आउट साइड पर ट्रेनों को खड़ा करना पड़ता था।

अब इस ट्रैक के शुरू होने से क्रासिंग पर कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही ट्रैक के पक्का होने से यहां होने वाली गंदगी को पानी से आसानी से साफ किया जा सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें