फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले में हेपेटाइटिस के मिले 374 मरीज

Tue, 05 Nov 2024 09:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में हेपेटाइटिस बी और सी के मरीज बढ़े हैं। इसी साल 374 नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में शुरू हो गया है। साथ ही वायरस लोड मशीन पर भी 160 लोगों के सैंपल जांच को लगाए गए हैं। काली नदी, छोईया किनारे बसे गांवों में अधिकांश मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

दरअसल, हेपेटाइटिस की जांच बेहद महंगी हैं। जिले में पहले कार्ड से ही जांच होती थी। जिस कारण मरीजों को मेरठ मेडिकल जाकर एक से डेढ़ महीने रिपोर्ट आने का इंतजार करना पड़ता था। मरीजों की बढ़ती संख्या में जिला अस्पताल में ही आधुनिक वायरल लोड मशीन लगाई गई है। दवाओं की भी निशुल्क सुविधा मरीजों के लिए शुरू हुई है।

इस साल स्वास्थ्य विभाग ने 374 मरीज चिह्नित किए हैं। इनमें बुजुर्ग और युवा मरीज शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन मरीजों की निगरानी जिला अस्पताल से होगी। नोडल ऑफिसर तनुज शर्मा ने बताया कि आधुनिक मशीन पर 160 लोगों के नमूनों की जांच की गई है।
विज्ञापन


कैंसर का कारण बनता है हेपेटाइटिस-
फिजीशियन डॉ.प्रदीप मित्तल ने बताया कि हेपेटाइटिस लीवर से जुड़ी बीमारी है। इसके लक्षण अन्य बीमारियों से काफी मिलते-जुलते हैं। इसीलिए सही जांच के बिना इसकी पहचान करना आसान नहीं होता है। यह संक्रमण पांच प्रकार के हेपेटाइटिस वायरस के कारण होता है। इसमें हेपेटाइटिस-ए, बी, सी, डी और ई (एचएवी, एचबीवी, एचसीवी, एचवीवी और एचईवी) शामिल हैं। लंबे समय तक इस बीमारी के बने रहने से कैंसर का खतरा भी बढ़ता है।

-

इन गांवों में घातक हो रहा हेपेटाइटिस सी

गांव गोहरा आलमगीरपुर, हरनाथपुर कोटा, आगापुर, मुरादपुर, असरा, मतनौरा, छतनौरा, कनिया, औरंगाबाद, बिगास, श्यामपुर जट्ट, दयानतपुर, महमूदपुर, उपैड़ा, दयानतपुर, रसूलपुर, धनावली अट्टा, रसूलपुर।

-

मेडिकल कॉलेजों से आए चिकित्सकों के साथ सेमिनार-

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.प्रदीप मित्तल ने मंगलवार को जिला अस्पताल में राष्ट्रीय वायरल नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तीनों मेडिकल कॉलेजों और सीएचसी के प्रभारियों के साथ सेमिनार की। इसमें हेपेटाइटिस बी और सी से बचाव और सावधानी पर चर्चा की गई।


कोट-

हेपेटाइटिस के मरीजों को जिला अस्पताल में बेहतर उपचार दिया जा रहा है। दवाएं और आवश्यक जांच की सुविधा की गई है। मरीजों को अब भटकने की जरूरत नहीं है। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें