फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

326 सीटों पर 358 ने दाखिल किया नामांकन

Sun, 14 Feb 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य की 326 खाली सीटों पर रविवार को 358 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 278 सीटों पर सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया।
विज्ञापन


हापुड़ विकास खंड पर सुबह 9 बजे से ही नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

मोदीनगर रोड स्थित हापुड़ विकास खंड पर सुबह 9 बजे से ग्राम पंचायत सदस्य की खाली 326 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 326 खाली सीटों के सापेक्ष कुल 358 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि 278 सीटों पर सिर्फ एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।  सोमवार को नामांकन जांच होगी।

जांच में नामांकन सही मिलने पर निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्यों की घोषणा की जायेगी। उन्होंने बताया कि शेष 48 सीटों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। विकास खंड पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें