राष्ट्रीय सेमिनार में उद्यमियों ने उठाई समस्या
हापुड़। आगरा में आयोजित ऑल इंडिया रबि सेमिनार में हापुड़ के उद्यमियों ने प्रतिभाग कर, तेल व बीज के कारोबार से जुड़ी समस्याओं को उठाया। सेमिनार में हापुड़ के बढ़ते तेल व्यापार को सराहा गया।
सेमिनार में हापुड़ के उद्यमियों की समस्याओं को उठाते हुए अमन गुप्ता व विजय अग्रवाल ने कहा कि शासन को हापुड़ के उद्योग से बड़े पैमाने पर राजस्व मिलता है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर उद्यमियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हापुड़ में कोई औद्योगिक क्षेत्र नहीं बनाया जा सका है। जिसके चलते उद्यमियों को इधर-उधर अपने उद्योग लगाने पड़ रहे हैं। हापुड़ में बड़े पैमाने पर तेल का व्यापार होता है, जिसे विभिन्न राज्यों में निर्यात भी किया जाता है। सेमिनार में हापुड़ के तेल कारोबार को काफी सराहा गया।
इस मौके पर नवनीत अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सुमित कंसल, सुनील अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, ललित छावनी वाले, मनोज अग्रवाल, जयप्रकाश, मामा मुकट लाल आदि मौजूद रहे।