फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार 20 मार्च को मनाऐंगे होली उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्णकार 20 मार्च को मनाएंगे होली उत्सव
विज्ञापन


हापुड़। सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में बैठक कर, सर्वसम्मति से 20 मार्च को सर्राफा बाजार पापड़ वाली गली में होली उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।
एसोसिएशन के संरक्षक अरविंद शर्मा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। हमें मिल जुलकर इस त्योहार को प्रेम व स्नेह के साथ मनाना चाहिए। बीते कई वर्षों से सर्राफ इस त्योहार को शांतिपूर्वक ही मनाते आए हैं। प्रधान लोकेश सर्राफ ने कहा कि होली पर हमें प्राकृतिक फूलों से होली खेलनी चाहिए। केमिकल वाले रंगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इन रंगों से त्वचा और पर्यावरण दोनों को ही बड़ा नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री विरेंद्र कुमार पिल्लू ने कहा कि सर्राफ बाजार में भी होली प्रेमभाव के साथ खेली जाएगी। किसी भी तरह का हुड़दंग नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से 20 मार्च को सर्राफा बाजार के पापड़ वाली गली में होली उत्सव मनाने का निर्णय लिया। बैठक में अमित शर्मा, जतिन गोयल, शुलभ गोयल, हिमांशु, सौरभ शर्मा, कपिल सर्राफ, ऑडिटर आयुष शर्मा, मुकुट लाल सर्राफ, नरेंद्र, शोभित सर्राफ, अश्वनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें