फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज मस्ती के लिए हापुड़ पहुंचे मेरठ के तीन किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौज मस्ती के लिए हापुड़ पहुंचे मेरठ के तीन किशोर
विज्ञापन


हापुड़। मौज मस्ती करने के लिए मेरठ निवासी तीन किशोर हापुड़ पहुंच गए। एक होटल में कमरा लेने के दौरान कर्मचारियों ने किशोरों को बिठा लिया। सूचना के बाद हापुड़ पहुंचे परिजन तीनों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

मेरठ के एक स्कूल में पढ़ने वाले तीन किशोर स्कूल बंक कर बैग और यूनिफार्म में हापुड़ पहुंच गए। इनमें से एक किशोर के पास कुछ रुपये थे। मौज मस्ती के इरादे से तीनों तहसील चौपले के पास एक होटल में कमरा लेने के लिए पहुंच गए। कर्मचारियों ने यूनीफार्म और बैग के साथ पहुंचे इन किशोरों से पूछताछ शुरू की तो तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने तीनों को पकड़कर अपने पास रोक लिया। इसके बाद किशोरों से उनके परिजनों के मोबाइल नंबर लेकर उन्हें मामले की जानकारी दी। दोपहर बाद पहुंचे परिजन तीनों को अपने साथ वापस मेरठ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें