श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में नहीं आई कोई आपत्ति
हापुड़। श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। शुक्रवार को नामांकनों की जांच होगी, इसके बाद सूची का प्रकाशन भी शाम किया जाएगा।
चुनाव अधिकारी डा. जेपी गर्ग व डा.राम अवतार त्यागी ने बताया कि चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को आपत्तियां दर्ज कराने का समय था, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई। बताया कि शुक्रवार को नामांकनों की जांच होगी, इसके बाद शाम को सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उधर चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपनी ओर करने का गणित लगाना शुरू कर दिया है।