फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद रिपोर्ट के बावजूद युवती की हत्या उलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
नामजद रिपोर्ट के बावजूद युवती की हत्या उलझी
विज्ञापन


हापुड़। हाफिजपुर थाना पुलिस ने बेशक पास के एक गांव में युवती की हत्या को लेकर नामजद मामला दर्ज किया हो, लेकिन इस मामले की कुंडली खंगालने पर पता चलता है कि गुत्थी उलझी हुई है। ऐसे में पुलिस को परिजनों से भी पूछताछ करनी पड़ सकती है।
पुलिस कप्तान संकल्प शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट में हत्या का कारण कोई खास नहीं बताया गया है। परिजनों का कहना है कि उक्त युवती गांव के ही एक युवक नरेश से अक्सर मोबाइल फोन पर बातचीत किया करती थी। इसको लेकर वह लोग उसे टोकते भी थे। इसी चक्कर में उसकी हत्या होने की बात कर रहे हैं, लेकिन नरेश ने हत्या क्यों की होगी, इसका किसी के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।
विज्ञापन

वहीं कुछ बातें ऐसी हैं जो इस हत्या को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। गांव में चर्चा है कि युवती की शनिवार की दोपहर पिटाई की गयी, अगर यह बात सही है, तब पुलिस को इसका खुलासा करना होगा कि उसे किसने और कहां पीटा।
उधर गांव के बाहर खेल रहे बच्चों का कहना है कि उक्त युवती दोपहर के समय गन्ने के खेत में घुसती देखी गयी थी। अगर यह बात भी सही है, तब इससे साफ होता है कि वह घर से अपनी इच्छा से आयी थी, उसका किसी ने अपहरण नहीं किया।
तीसरा सवाल यह है कि उसके सिर पर वास्तव में प्रहार किसने किया। नरेश की नामजदगी सिर्फ संदेह के आधार पर की गयी है। मौके का कोई गवाह नहीं है।
हालांकि इस बात की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि युवती ने गन्ने के खेत में घुसने के बाद नरेश को मोबाइल से बुलाकर कहीं भाग चलने को कही हो, लेकिन उसने इंकार कर उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसके सिर पर प्रहार कर दिया हो। इस संबंध में सर्विलांस की मदद से काफी हद तक जानकारी सामने आ सकेगी। वहीं दोनों के परिजनों से पूछताछ से भी मामले का सही ढंग से खुलासा हो सकेगा।

हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा
- युवती की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मृतका के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए भिजवा दिया।

पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर चोट, रेप की पुष्टि नहीं
- पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने देर शाम बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर पीछे से किसी भारी वस्तु से प्रहार करने के कारण ब्रेन हेमरेज होने से मौत होना बताया गया है। मृतका के सिर में पीछे की ओर बालों के अंदर चोट का निशान भी मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृतका के साथ रेप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई। वहीं मामले में नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों ने रात्रि में नहीं होने दिया पोस्टमार्टम
- हाफिजपुर थाना पुलिस कानून व्यवस्था की दृष्टि से रात्रि में ही करीब दो बजे मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराना चाहती थी लेकिन ग्रामीणों ने रात्रि में ऐसा किये जाने से साफ इंकार कर दिया। रविवार की सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम किये जाने की तैयारी की गयी, तब यह कहकर विरोध किया गया कि रात्रि में जिस चिकित्सक की ड्यूटी थी, उससे नहीं बल्कि किसी अन्य चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया जाए। आखिर सीएमओ डा राजवीर सिंह के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने किसी अन्य चिकित्सक की ड्यूटी लगवाकर पोस्टमार्टम कराया।

उपचार मिलने में देरी भी मौत का कारण बनी
- युवती की हत्या का कारण कुछ भी रहा हो, लेकिन इतना जरूर है कि अगर उसके घायल मिलने के तत्काल किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। पुलिस के वहां पहुंचने में काफी विलंब हो चुका था। इसके बावजूद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर करीब तीन घंटे बाद सरकारी अस्पताल हापुड़ पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में मिली थी युवती
- शनिवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के पास ही गन्ने के खेत में गांव की ही एक युवती गंभीर हालत में मिली थी। खेत स्वामी ने उसे खेत से निकालकर रास्ते पर डाल दिया और उसके भाई को सूचना दी। ग्रामीणों की माने तो उसके पहने कपड़े सामान्य थे, लेकिन उसके मुंह की दशा पिटाई किये जाने के बाद जैसी थी। वह बैठाने पर बैठ नहीं पा रही थी। आंखें भी पीली पड़ गयी थी। पुलिस ने उसे हाफिजपुर थाने के पास ही स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल हापुड़ भिजवाया वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। उक्त युवती पांच बहनों और तीन भाइयों में पांचवें नंबर की थी। मृतका का पिता गरीब मजदूर है। दोनों पक्ष दलित समाज से हैं। मृतका के भाई की ओर से इस मामले में गांव के ही एक युवक नरेश के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापे मारे लेकिन वह नहीं मिला। हालांकि शनिवार को यह खबर वायरल हुई कि मृतका से गैंगरेप भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें