फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की हुई मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं वैट मोड़ पर बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ब्रजघाट निवासी विधवा सारिका उम्र करीब 35 वर्ष शनिवार की शाम किसी काम से अपने ससुर राजपाल के साथ बाइक से हापुड़ जा रही थी। रास्ते में नेशनल हाईवे पर उप कृषि मंडी के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक पर बैठी महिला उछल कर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक बस समेत भाग निकलने में कामयाब हो गया। राजपाल ने राहगीरों की मदद से घायल महिला को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पति की भी कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, वह चार बच्चों की मां थी। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं नेशनल हाईवे पर गांव वैट मोड़ के सामने बाइक और साइकिल की टक्कर में बाइक सवार नेपाल और कपिल निवासी फुलडेहरा और साइकिल सवार महताब घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें