फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घेरा गोहरा बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेरा गोहरा बिजलीघर
विज्ञापन


हापुड़। कार्य के दौरान गांव सरावनी में झुलसे संविदा कर्मी को विभाग की ओर से आर्थिक मदद न मिलने पर गांव गोहरा के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भड़के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गोहरा बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने जल्द मदद न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गांव गोहरा निवासी मनोज कुमार बीते सात वर्ष से गोहरा बिजलीघर पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। बकरीद पर सरावनी गांव में फाल्ट की सूचना पर वह उसे ठीक करने पहुंचा था। शट डाउन लेने के बावजूद अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से मनोज गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। तीन दिन बाद भी बिजली निगम के अफसरों ने झुलसे कर्मी की कोई सुध नहीं ली है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को गोहरा बिजलीघर पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर, अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पीड़ित को जल्द मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संचित त्यागी उर्फ जिम्मी ने कहा कि लाइनमैन के परिवार की हालत काफी दयनीय है। ऐसे में बिजली निगम की ओर से कोई राहत नहीं मिलने के कारण परिवार आर्थिक तंगी में पड़ गया है। इस संबंध में वह जिला प्रशासन से भी वार्ता करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में संचित त्यागी उर्फ जिम्मी, आकाश हूण, रविंद्र, धर्मेश गुर्जर, महेंद्र फौजी, प्रवेश, चमन भड़ाना, पिंटू, सचिन, अमन कुमार, टीटू, राजकुमार राणा, अमित राणा आदि मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि झुलसे संविदा कर्मी की हर संभव मदद कराई जाएगी। इस संबंध में उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें