फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण की टीम ने अवैध कालोनी में चलायी जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण की टीम ने अवैध कालोनी में चलाई जेसीबी
विज्ञापन


हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को मेरठ रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कालोनी में जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाई की तथा एक दुकान भी सील कर दी गई।
प्राधिकरण के सचिव एवं वित्त नियंत्रक अशोक कुमार सिंह और विशेष कार्य अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ रोड पर करीब बीस बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। कई प्लाटों की तो चाहर दीवारी भी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवैध कालोनी के विकसित किये जाने की सूचना मिलते ही प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनुराग चौधरी के नेतृत्व में एक टीम जेसीबी लेकर वहां भेजी गई। जेसीबी की मदद से वहां किये गये निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा वहां 30 वर्ग मीटर में बनी एक दुकान को भी सील कर दिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने जनमानस से अपील में कहा है कि अवैध निर्माण कतई नहीं किया जाए बल्कि अगर कहीं कोई व्यक्ति अवैध निर्माण करा रहा है, वह उसे तत्काल रुकवा दे। केवल मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें