फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन दो बार फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन दो बार फेल
विज्ञापन


हापुड़। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन दो बार फेल हो गया। इंजीनियरों ने कड़ी मशक्कत के बाद इंजन को ठीक कर मालगाड़ी को आगे रवाना किया। इस कारण कारण देर तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को एक मालगाड़ी मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। जब मालगाड़ी सिंभावली के पास पहुंची तो अचानक इंजन फेल हो गया। चालक ने इंजन खराब होने की सूचना तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और किसी प्रकार इंजन को ठीक करते हुए मालगाड़ी को हापुड़ के लिए रवाना किया गया। बताया गया कि जब मालगाड़ी हापुड़ स्टेशन से निकलकर कस्तला कासमाबाद हॉल्ट के पास पहुंची तो एक बार फिर इंजन खराब हो गया। उसके बाद दोबारा मौके पर पहुंचे इंजीनियरों ने इंजन ठीक कर मालगाड़ी को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। इससे मुरादाबाद से दिल्ली की ओर आने वाला अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन करीब आधा घंटा तक प्रभावित रहा।
डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि मालगाड़ी का इंजन दो बार फेल हो गया था। ठीक करने के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें