फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 25 अप्रैल को भारत बंद का मैसेज वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 25 अप्रैल को भारत बंद का मैसेज वायरल
विज्ञापन


हापुड़। दो और दस अप्रैल के भारत बंद के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और बंद के मैसेज वायरल होने शुरू हो गए हैं। कुछ लोगों ने आरक्षण के विरोध में 25 अप्रैल को महाबंद का आह्वान करना शुरू कर दिया है। एक नया मैसेज वायरल होने से पुलिस प्रशासन गंभीर जरूर है, लेकिन इसे कोरी अफवाह करार दे रहा है। दो अप्रैल को एससी/ एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दलित समाज द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया था, जिसमें जबरदस्त हिंसा हुई। इसके बाद सामान्य वर्ग द्वारा सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया गया। हालांकि यहां इस मैसेज में कोई दम दिखाई नहीं दिया। मगर, इसने पुलिस और प्रशासन की नींद जरूर उड़ाए रखी।
विज्ञापन

उधर, अब आंबेडकर जयंती भी शांतिपूर्वक निकल जाने के बाद सोशल मीडिया पर 25 अप्रैल को आरक्षण के विरोध में मैसेज वायरल हो रहा है। लंबे चौड़े इस मैसेज में ‘आरक्षण हटाओ-देश बचाओ’ का नारा दिया गया है। मैसेज एक से दूसरे ग्रुप में वायरल होना शुरू हो गया है, लेकिन फिलहाल लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मगर, लगातार इस तरह से मैसेज वायरल होने से पुलिस और प्रशासन की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

एडीएम रजनीश राय का कहना है कि लोग ऐसे किसी मैसेज पर ध्यान न दें। किसी व्यक्ति ऐसे मैसेज वायरल करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें