फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम नहीं दिखाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
विज्ञापन

नहीं दिखाने पर होगी कार्रवाई

हापुड़। जिलेभर के स्कूलों में 16 फरवरी को टीवी के माध्यम से छात्रों को प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण न दिखाने वाले प्रधानाचार्यों पर गाज गिरेगी। प्रत्येक प्रधानाचार्य को डीआईओएस के व्हाट्स अप ग्रुप पर प्रसारण के दौरान की तस्वीरें डालनी होंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के तनाव में छात्र गलत रास्ता चुन लेते हैं। इस समय यदि उन्हें सही सीख मिल जाए तो वह कामयाब हो सकते हैं। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री छात्रों से 16 फरवरी को रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल में यह कार्यक्रम छात्रों को दिखाया जाना अति आवश्यक है। सभी प्रधानाचार्यों को प्रसारण के दौरान छात्रों की उपस्थिति और कार्यक्रम देखते बच्चों की तस्वीर व्हाट्स अप ग्रुप पर डालनी होंगी। यदि किसी प्रधानाचार्य ने तस्वीर नहीं डाली और निरीक्षण के दौरान प्रसारण नहीं चलता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें