फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरपुरा चौपला पर नहीं लगेगी साप्ताहिक पैंठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरपुरा चौपला पर नहीं लगेगी साप्ताहिक पैठ
विज्ञापन

गोल मार्केट में लगने वाली पैठ से लगता है भारी जाम, इसी समस्या के निस्तारण को लिया निर्णय
- नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में सभी 33 प्रस्ताव पास
-सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रख, निस्तारण की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक में अतरपुरा चौपला से साप्ताहिक पैठ हटाने का निर्णय लिया गया। हालांकि इसके लिए अभी दूसरे स्थान का चयन नहीं हुआ है। उधर, शिकायतों के बीच करीब पच्चीस करोड़ रुपये के अवस्थापना विकास निधि व 14वें वित्त वर्ष के टेंडर स्वीकृत हुए। इस दौरान सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के निस्तारण की मांग रखी।
पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन ने एक-एक कर प्रस्ताव पढ़े। कुल 33 प्रस्तावों पर औपचारिक सहमति के बाद सभी को पास करार दे दिया गया। इस दौरान प्रफुल्ल सारस्वत ने सभासदों के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए कहा कि गोल मार्केट में लगने वाली साप्ताहिक पैठ से शहर में जाम लग जाता है। इसे देखते हुए पैठ को यहां से हटाकर कहीं और शिफ्ट किया जाए। इस पर सभी सभासदों ने सहमति जताई। हालांकि इसे कहां स्थानांतरित किया जाए इसके लिए बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में सभासद योगेंद्र पंडित ने नगर पालिका के बंद घंटाघर को जल्द चालू कराने की मांग के साथ कहा कि सभासदों को अमृत योजना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इसकी पूरी जानकारी मुहैया कराई जाए जिससे योजना के तहत पारदर्शिता से कार्य हो सके। सभासद सुनील पटवारी ने कहा कि मेरठ रोड तिराहे से लेकर दिल्ली रोड पर तिरुपति गार्डन तक सड़क के दोनों ओर फैंसी लाइट लगाई जाएं। इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद अब्दुल मलिक ने कहा कि पानी के बिल पर जो सरचार्ज लगाया जा रहा है, उसे खत्म किया जाए। पालिकाध्यक्ष ने घर-घर जाकर गृह व जल कर वसूलने की प्रक्रिया को चालू कराने के निर्देश दिए। सभासद प्रतिभा ने विधवा व वृद्धा पेंशन की जानकारी मांगी। इस पर अध्यक्ष ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा गरीब बेटियों की शादी के लिए योजना चलाई जा रही है। सभासद महेश सैनी ने कहा कि क्षेत्र में सफाई नहीं हो रही है, सीवर लाइनें बंद पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट खराब है, शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। कुल मिलाकर बोर्ड बैठक में पच्चीस करोड़ रुपये के अवस्थापना विकास निधि व 14वें वित्त वर्ष के टेंडर स्वीकृत हुए।
बैठक में विधायक विजयपाल सिंह, ईओ जितेंद्र कुमार आनंद, अवर अभियंता आस कुमार सलमान, संजय त्यागी, हर्ष गोयल मौजूद रहे।
नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक को लेकर सभासदों में खासा उत्साह देखने को मिला। बैठक में 41 वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें