फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ रोड रेलवे फाटक बंद करने से हजारों लोग आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गढ़ रोड रेलवे फाटक बंद करने से हजारों लोग आक्रोशित
फ्लाई ओवर बनने से पैदल और साइकिल यात्रियों की आफत
अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे लाइन पर बेरियर रख जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गढ़ रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर बनते ही रेलवे ने फाटक को लोहे के स्थाई गाटर लगाकर सोमवार रात गुपचुप तरीके से बंद कर दिया। इससे यहां से प्रतिदिन पैदल और साइकिलों से आने-जाने वाले हजारों लोगों में भारी आक्रोश है। मंगलवार दोपहर कुछ लोगों ने इसके विरोध में किनारे पड़े बैरियर को ट्रैक पर रख दिया। इस दौरान की मैन की तत्परता से हादसा टल गया।
गढ़ रोड पर स्थित हापुड़ खुर्जा रेलवे लाइन पर फ्लाई ओवर चालू होने के बाद रेलवे ने सोमवार रात रेलवे क्रासिंग के फाटक को लोहे के गाटर लगाकर बंद कर दिया। इस दौरान यहां लगे बैरियर को काटकर ट्रैक किनारे ही डाल दिया था।
विज्ञापन

क्रासिंग बंद होने के कारण हजारों स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में विरोध पनप रहा है। लोगों का कहना है कि फाटक बंद होने से उन्हें लंबी दूरी तक घूमकर उस पार जाना पड़ रहा है। कुल मिलाकर लोगों में रेलवे की इस गतिविधि को लेकर रोष व्याप्त है। लोग फाटक खोले जाने की मांग कर रहे हैं।
इसी के मद्देनजर मंगलवार दोपहर कुछ शरारती तत्वों ने किनारे पड़े इन बैरियर को उठाकर ट्रैक पर रख दिया। इस दौरान की मैन रामप्रताप जांच के लिए उधर से गुजर रहा था जिसने मामले की जानकारी आरपीएफ को देते हुए लोगों की मदद से बैरियर को ट्रैक से हटवा दिया। ट्रैक पर बैरियर रखे जाने की सूचना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी असलम खान फोर्स के साथ मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि नियमानुसार फाटक को बंद किया गया है। ट्रैक पर बैरियर रखे जाने की सूचना मिली थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही उसे हटा दिया गया। इससे किसी प्रकार की ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें