फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में बनेगा विद्युत विजीलेंस थाना, स्थान की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ में बनेगा विद्युत विजीलेंस
विज्ञापन

थाना, स्थान की तलाश शुरू
-विजीलेंस के लिए अभी तक हापुड़ जिला था गाजियाबाद पर निर्भर
-बिजली चोरी से संबंधित मामले में भी इसी थाने में होंगे दर्ज

नितिन दीक्षित
हापुड़। नवसृजित जिले को जल्द ही विजीलेंस थाने की सौगात मिलने जा रही है। शासन के आदेश पर अधिकारियों द्वारा विजीलेंस थाने के लिए स्थान की तलाश शुरू कर दी गयी है। विजीलेंस थाना हापुड़ में ही स्थापित होने से बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश के साथ राजस्व वसूली अभियान को भी गति मिलेगी। इसके अलावा बिजली चोरी से संबंधित सभी एफआईआर भी इसी थाने में दर्ज होंगी।
विज्ञापन

हापुड़ को जिले की सौगात मिले पांच साल से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ मामलों में जिले के लोगों को आसपास के जिलों पर निर्भर होना पड़ता है। विद्युत चोरी के मामलों में अभी तक हापुड़ के विद्युत अधिकारियों को मेरठ व गाजियाबाद की विजीलेंस टीम पर निर्भर होना पड़ता है। लेकिन अब जिले को जल्द ही विद्युत विजीलेंस थाने की सौगात मिलने जा रही है। शासन के आदेश पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा थाने के लिए स्थान की तलाश शुरू कर दी गयी है। थाना स्थापित होने के बाद यहां बिजली चोरी की घटनाओं पर तो रोक लगेगी ही राजस्व वसूली भी तेज होगी। इसके साथ साथ अब विद्युत चोरी से संबंधित घटनाओं की एफआईआर भी इसी थाने में दर्ज होगी। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्या ने बताया कि डीएम के आदेश पर थाने के लिए स्थान की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुनेश ने बताया कि थाने के संबंध में शासन से आदेश मिल चुके हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें