सद्भावना 9.30 तो काशी विश्वनाथ 7.30 घंटे देरी से पहुंची
-आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को सद्भावना 9.30 तो काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 7.30 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
रेलवे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़े स्तर पर विभिन्न स्थानों पर रेलव लाइन मरम्मत कार्य चल रहा है। इन दिनों मुरादाबाद में भी लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इस कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।
रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाल सद्भावना एक्सप्रेस रविवार को 9.30 घंटे, वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 7.30 घंटे, डिबरूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 4.30 घंटे, मुरादाबाद से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली मेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से पहुंची।
इसके अलावा नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 5 घंटे, इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 3 घंटे, छपरा से दिल्ली जाने वाली लोकनायक एक्सप्रेस 2 घंटे, दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 3 घंटे, बरेली से भुज को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना का कहना है कि रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेने पीेछे से ही घंटों की देरी से चल रही हैं।