चोटी कटने की अफवाह से महिलाओं में दहशत
फोटो 2
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। चोटी कटने की घटना के बाद अफवाह उड़ने से गढ़ क्षेत्र दहशत का माहौल हैं। रविवार को खेत में काम करने के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। तभी अफवाह फैली कि महिला की चोटी कट गई है।
रविवार को गांवों में चोटी कटने की घटना की अफवाह दिनभर उड़ती रहीं। इसके चलते महिलाओं में दहशत देखी गई। हालांकि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल के जंगल में कामकाज करने के दौरान बेहोश हुई छोटी पत्नी चरणसिंह की चोटी कटने की खबर फर्जी निकली। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो छोटी की चोटी कटने की घटना पूरी तरह निराधार निकली। सीओ संतोष मिश्रा और एसओ रवि रतन का कहना है कि चोटी कटने की घटना पूरी तरह अंधविश्वास पर आधारित है, इसलिए अफवाहों पर कोई ध्यान न देकर इस विषय में तत्काल पुलिस को सूचित करें।