31 बेरोजगार बने सिक्योरिटी गार्ड
- फोटो : अमर उजाला
गांव ट्याला में बृहस्पतिवार को कौशल विकास मिशन योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 52 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 31 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिल गई।
रोजगार मेले की अध्यक्षता कर रहे कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर मोहम्मद नासिर ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य ऐसे अभ्यर्थियों को रोजगार सृजित कराना है, जो पढ़ने लिखने के बाद भी बेरोजगार घूम रहे हैं।
सरकार इस मिशन को गंभीरता से ले रही है, समय समय पर इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मेले में 52 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। साक्षात्कार के बाद 31 अभ्यर्थियों को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दी गई है।
सभी के लेटर भी जारी कर दिए गए हैं। रोजगार मेले में कंपनी के प्रतिनिधि सागर भारती, आशुतोष शर्मा, जयपाल, विकास अग्रवाल का सहयोग रहा।