फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे पर जाम, छह घंटे पूरा हुआ चार किमी का सफर

Fri, 15 Nov 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा की देर रात उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। गढ़ खादर मेला रोड व हाईवे-9 पर शुक्रवार सुबह तक श्रद्धालु भीषण जाम से जूझते रहे। ब्रजघाट से दोनों दिशाओं में लगभग चार-चार किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ऐसे में करीब चार किलोमीटर के सफर को तय करने में छह घंटे तक का समय लग गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान हुआ। स्नान के लिए बृहस्पतिवार की शाम से ही श्रद्धालु अपने-अपने वाहन लेकर ब्रजघाट और कच्चे घाट के लिए निकल पड़े। बृहस्पतिवार शाम से ही गढ़ गंगा खादर क्षेत्र और ब्रजघाट के आसपास के क्षेत्र में हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। लगभग चार किलोमीटर तक यही हालात बने रहे। हालांकि, जाम से निपटने के लिए पुलिस ने हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू कर दिया था। पुलिस की योजना थी कि 14 नवंबर से सभी वाहनों को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा होने से पहले ही हाईवे पर जाम के हालात बन गए। शुक्रवार सुबह तक यही हालात बने रहे।

जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी मशक्कत करते हुए नजर आए। सुबह कच्चे घाट से घर लौटने वाले श्रद्धालुओं के वापस आने के दौरान नगर के नक्का कुआं रोड और शाहपुर रोड पर भी यातायात धीमा रहा।
विज्ञापन


दो से तीन किलोमीटर चलना पड़ा पैदल

मेला क्षेत्र और ब्रजघाट में गंगा घाट से दो से तीन किलोमीटर पार्किंग की व्यवस्था प्रशासन ने कराई थी, कार, बस व बड़े वाहनों के साथ ही बाइक भी पार्र्किंग में खड़ी कराई गईं, जिसके कारण श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने के लिए दो से तीन किलोमीटर कदमताल करनी पड़ी।

कोट -

जाम की स्थिति से निपटने के लिए मेले से लौट रहे वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया था, इसके अलावा हाईवे पर भी पुलिसकर्मी अलर्ट रहे। लेकिन वाहनों का दबाव बनने से कुछ समय जाम की स्थिति बनी, जिस पर काबू पा लिया गया है। - विनीत भटनागर, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें