फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मई के अंत तक डिपो में कम हो जाएंगी 27 रोडवेज बसें

Thu, 10 Apr 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रोडवेज डिपो के बेड़े में अगले माह तक 27 बसें कम होने वाली हैं। मई माह के अंत तक इनकी समय सीमा पूरी हो जाएगी। कबाड़ घोषित होने के कारण इनका संचालन बंद हो जाएगा। ऐसे में यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, सीतापुर, बरेली, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 137 निगम व अनुबंधित बसों का संचालन होता है। 10 वर्ष पूर्ण करने या फिर दस लाख किलोमीटर का सफर तय करने पर बसों को कबाड़ घोषित करने का नियम है।

ऐसे में मई माह के अंतिम सप्ताह तक 27 बसें कबाड़ घोषित होने वाली हैं। इनमें से अधिकांश बसों का संचालन लोकल मार्गों पर होता है। बसों के कबाड़ घोषित होने के बाद इनका संचालन बंद हो जाएगा, हालांकि अधिकारी अभी से लोकल मार्गों पर नियमित रूप से बसों के संचालन की तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि डिपो में पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध है। पिछले माह भी डिपो को 15 नई बसें मिली थी। बसों के कबाड़ घोषित होने के बाद भी मार्गों पर नियमित रूप से बसों का संचालन होता रहेगा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें