फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कुंभ मेले में हापुड़ से जाएंगी 25 रोडवेज बसें

Tue, 01 Oct 2024 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। प्रयागराज मेें जनवरी 2025 में लगने वाले कुंभ मेले के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हापुड़ डिपो से भी 25 बसें कुुंभ मेले में जाएंगी। हापुड़ डिपो से भी रोजाना प्रयागराज के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


कुंभ मेले में प्रदेश के साथ हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व अन्य प्रदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। यात्रियों को कुंभ मेले में पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने भी अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है, वहीं परिवहन निगम ने भी अतिरिक्त बसों का संचालन कराने की योजना बनाई है।

परिवहन निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। मेले से पहले रोडवेज बसें महाकुंभ मेले के रंग में रंगी नजर आएंगी और रोडवेज बसों पर महाकुंभ का प्रचार भी होगा। इसमें कुंभ, संगम, शाही स्नान की तस्वीर, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रयागराज से जुड़ी तस्वीरें प्रकाशित की जाएंगी।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि प्रयागराज कुंभ मेले के लिए करीब 25 बसें भेजी जाएंगी, जिनका विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले से भी रोजाना प्रयागराज के लिए बसें संचालित करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें