हापुड़। रोडवेज बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से यात्री परेशान हैं। तीसरे चरण के बाद अलग-अलग दिनों में 25 रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी जाएंगी, ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
हापुड़ रोडवेज डिपो से प्रथम और दूसरे चरण में 15 रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी गई थी। रविवार को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मियों को मतदान स्थलों तक भेजने के लिए 11 रोडवेज बसें ओर भेजी गई है। जिससे बरेली, लखनऊ मार्ग पर बसों की किल्लत बढ़ गई है।
तीसरे चरण के बाद शेष चरणों में होने वाले चुनाव में 25 और रोडवेज बसें भेजने की तैयारी है। चुनाव ड्यूटी में 40 फीसदी बसों के जाने से अधिकांश मार्गों पर बसों की किल्लत बढ़ जाएंगी। दिल्ली, नोएडा मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार अभी तक 26 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी जा चुकी हैं, जिनमें से कुछ बसें मतदान के बाद वापस लौट जाएंगी। आने वाले दिनों में 25 ओर बसें चुनाव ड्यूटी में भेेजी जाएंगी। यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।